फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कबड्डी मुकाबले में गुरदासपुर की टीम ने मारी बाजी

Sun, 17 Aug 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के लक्कड़संधा में आयोजित कब्बड्डी के मुकाबलेसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। जन्माष्टमी पर शहर के वार्ड-12 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में कबड्डी मुकाबलों का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित मुकाबले में कठुआ जिला के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब से आई कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को मुकाबले में आमंत्रित टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनका वहां मौजूद हजारों खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद उठाया। वहीं, उनके द्वारा किए जाने वाले प्रोत्साहन से खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में फाइनल मैच गुरदासपुर और हिंदू-सिक्ख एकता दल पठानकोट के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुरदासपुर की टीम ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने 11 हजार रुपये और ट्राफी देकर विजेता टीम को सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 71 सौ रुपये व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान करण सिंह जम्वाल ने बताया कि मंदिर में इस कबड्डी के मुकाबले का आयोजन करने की परंपरा पुरानी रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें