फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाल के तालाब में ग्रेनेड मिलने से सनसनी

Mon, 30 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
बरवाल के तालाब में मिला ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटे बरवाल गांव के एक तालाब में ग्रेनेड मिलने से दहशत का माहौल है। ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया गया है।  एचई 36 केटेगरी का यह इंडियन ग्रेनेड था।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे तालाब के निकट गए स्थानीय निवासी ने पुलिस को ग्रेनेड मिलने की सूचना दी थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। सिटी थाना प्रभारी एसएस जोहल टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तालाब के पास पहुंच गए। पुलिस ने इलाके को खाली करवाकर पूरे तालाब के आसपास के क्षेत्र को खंगाला। दो घंटे तक पूरे इलाके को खंगालने के बाद कुछ और नहीं मिला। इसके बाद दोपहर बारह बजे ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एसएस जोहल ने बताया कि संभवत: मछली मारने के लिए इस ग्रेनेड का प्रयोग किया गया होगा। तालाब में पानी का स्तर नीचे जाने से ग्रेनेड बाहर दिखने लग गया था।

पुलिस ने जांच में पाया कि ग्रेनेड की पिन काफी ढीली हो चुकी थी, जिसे देखते हुए इसे तुरंत निष्क्रिय करना पड़ा। ग्रेनेड का नंबर पुलिस ने नोट कर लिया। इसकी जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंडियन आर्डिनेंस से यह जानकारी हासिल की जाएगी कि यह ग्रेनेड किसे, कब और किस यूनिट में जारी किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें