फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर में जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पर लगी पाबंदियों को जल्द हटाए सरकार

विज्ञापन
लखनपुर में आवागमन पर लगाई पाबंदियो को हटाए जाने की मांग करते कांग्रेस नेता पंकज डोगरा अन्य। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। केंद्र सरकार अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने को ऐतिहासिक कार्य बताते हुए समानता की बात करती है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के लिए लगी पाबंदियां पहले से भी बदतर हालत को बयां करती हैं। सरकार की पाबंदियों के कारण जम्मू, कठुआ, सांबा सहित पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर जिले के लोग परेशान हैं। यह बात कठुआ में रविवार को पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डोगरा न कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ और सांबा जिला में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में या तो पड़ोसी राज्य पंजाब से मजदूर आते हैं। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में लगी मशीनरी की मरम्मत के लिए कारीगर भी पंजाब से आते हैं। लेकिन उन्हें जम्मू कश्मीर में प्रवेश को लेकर लगी पाबंदियाें के कारण परेशानी हो रही है। इससे सबसे ज्यादा मार लघु उद्योग संचालकों और उनके कामगारों पर पड़ रही है। ऐसा ही हाल छोटे दुकानदारों का है। चाहे वह कठुआ के हों या फिर पठानकोट के। सरकार की पाबंदियों के कारण दोनों ही राज्य के लोग प्रभावित हैं। कई परिवारों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। लखनपुर की पाबंदियां के कारण आम आदमी परेशान है और इसका फायदा कुछ असामाजिक तत्व ले रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर में प्रवेश दिलाने के नाम पर उगाही कर रहे हैं। पाबंदी के कारण लखनपुर में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
डोगरा ने कहा कि पूरे देश में अंतर राज्य आवागमन पर प्रतिबंधित नहीं है, ऐसे में लखनपुर से नाका हटाया जाए। अगर सरकार ने लखनपुर में प्रवेश पर लगी पाबंदियों को नहीं हटाया तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर सतपाल भंडारी, परमजीत सिंह पम्मा, विशु अंडोत्रा, आुण मेहता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें