फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करे सरकार

विज्ञापन
कठुआ में प्रेस कांफ्रेंस करते जम्मू कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षक वर्ग की मांगों पर सरकार कोई गौर नहीं कर रही है। शिक्षकों को न तो अब तक सातवें वेतन आयोग के बकाया डीए का भुगतान हुआ और न ही ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के शिक्षकों को भी 20 महीने से वेतन मिला है। इससे शिक्षकों को परेशान होना पड़ रहा है। यह बात कठुआ में जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार से सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने की लगातार मांग की जा रही है, मगर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हाल ही में पदोन्नत किए गए शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं हो सकी है। इससे शिक्षक वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन महासचिव हरि सिंह ने कहा कि शिक्षकों के लिए अब तक कोई तबादला नीति नहीं बनाई गई है। इसके चलते काफी संख्या में शिक्षक जिनमें टीचर, मास्टर, लेक्चरर्स शामिल हैं, उन्हें दूरदराज इलाकों में कई-कई सालों से तैनात कर रखा है। उनके तबादले की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण के बजाय अन्य स्थानों पर लगाए जाने का भी कड़ा विरोध किया।
महासचिव ने कहा कि स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने के लिए प्री-प्राइमरी क्लासेज शुरू करने के साथ-साथ उन्हें सुविधाएं मुहैया करवाने की जरूरत है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो मजबूर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर एसोसिएशन के राजकुमार, जुल्फिकार अली मलिक, सुदेश कुमार, शमशेर सिंह, श्यामलाल, यशपाल सिंह, रतन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें