फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, कार्यालय उपलब्ध कराने की उठाई मांग

Tue, 08 Mar 2022 12:45 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगों को पूरा नही किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन
कठुआ में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते पटवार एसोसिएशन के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ में राजस्व रिकार्ड मामले में राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी का विरोध में पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को डीसी कार्यालय में कठुआ, नगरी परोल, डिंगा अंब, हीरानगर और मढ़ीन तहसील से आए सैकड़ों पटवारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। ऑल जम्मू कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने गिरफ्तार किए गए पटवारियों को रिहा करने के साथ ही सभी उन्हें कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन


इसके बाद ही अपना संघर्ष बंद करने का ऐलान किया। पटवारियों ने कहा कि जब तक उनकी दोनों मांगों को पूरा नही किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। पटवार एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार खजूरिया ने बताया कि जम्मू पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए उनके पटवारी साथी पूरी तरह से निर्दोष है। उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। पटवारियों के पास पटवारखाने नहीं हैं।

पटवारियों ने रिकार्ड सुरक्षित रखने के लिए निजी तौर पर कमरे ले रखे हैं। जहां रिकॉर्डों को सुरक्षित रख पाना अब पटवारियों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है। लिहाजा उनकी हड़ताल अब तब तक जारी रहेगी जब तक पुलिस उनके साथियों को रिहा नहीं करती और और पटवारी को सरकार द्वारा कार्यालय उपलब्ध नही करवा दिया जाता। इसके लिए जितने भी दिन उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। धरने में एसोसिएशन के कामरान भट्ट, हिमाशु गोस्वामी, रमन कुमार, आदर्श कुमार, प्रदीप शर्मा, रईसा बानो आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें