फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी ने आयुष विभाग से सहयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Sat, 21 Jun 2025 08:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ ने जिला आयुष विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम जीएमसी प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंद्र अत्री के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका समन्वय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. दीपक शर्मा ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर रोज योग का अभ्यास करने से न केवल मनुष्य का स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। शिविर में योग प्रशिक्षक रेखा रानी तथा अदिति शर्मा की ओर से विभिन्न योग आसन का प्रदर्शन किया गया। जिसमें 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें