फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए खुशखबरी: एक जून से बहाल होंगी 17 से अधिक ट्रेनें, कार्य लगभग पूरा

Tue, 26 May 2026 05:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर ब्रिज नंबर-17 की बहाली का काम अंतिम चरण में है और 31 मई तक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद जून से दोनों ट्रैक पर ट्रेन संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
जून से सामान्य होगी ट्रेन सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर रावी नदी के ऊपर बने क्षतिग्रस्त रेल पुल की बहाली का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 31 मई तक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद 1 जून से जम्मू-कश्मीर के लिए 17 से अधिक ट्रेनों का संचालन फिर शुरू हो जाएगा।पिछले वर्ष अगस्त 2025 में रावी दरिया में आई बाढ़ के कारण कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ में पुल के पिलर टेढ़े हो गए थे और ट्रैक भी खिसक गया था। इसके चलते कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी तक केवल अप ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन जून से डाउन ट्रैक पर भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोनों ट्रैक चालू होने से जम्मू से पठानकोट के बीच रेल यातायात तेज और निर्बाध हो जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंजीनियरों ने तकनीकी चुनौतियों के बावजूद दिन-रात काम कर पुल को पहले से अधिक मजबूत बनाया है। पुल की बहाली से जम्मू, कटड़ा और श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही मालगाड़ियों की आवाजाही, व्यापारिक गतिविधियों और सैन्य लॉजिस्टिक्स को भी गति मिलेगी। रेल प्रशासन ने कहा कि सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार संचालित की जाएंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले एनटीईएस, 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जून से बहाल होने वाली प्रमुख ट्रेनें
दुर्ग-एमसीटीएम उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस-साबरमति-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस
दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस-कोटा-एमसीटीएम उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
इंदौर-एमसीटीएम उधमपुर एक्सप्रेस-जम्मू तवी गरीब रथ एक्सप्रेस
गाजीपुर सिटी-कटड़ा एक्सप्रेस-भावनगर-एमसीटीएम उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस
तिरुपति-जम्मू हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें