फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के लिए रवाना हुई माता की यात्रा

Fri, 26 Sep 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी तहसील के ऐतिहासिक जोड़ेयां माता मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां जोड़ेयां के मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन सुबह छह बजे माता के गृहस्थान दन्नी गांव से माता की निशान यात्रा पालकी में मंदिर के लिए रवाना हुई। ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु व कुडियार वंश के पुजारियों ने माता की निशान यात्रा की अगुवाई की।

दरबार पर यात्रा पहुंचने पर मां जोड़ेयां के जयकारों से मंदिर व आसपास की पर्वत शृंखला गूंज उठी। इस अवसर पर आरती उतारी गई और हवन कर मां को भोग लगाने की परंपरा पूरी की गई। इसके उपरांत दरबार को मां जोड़ेयां के दर्शनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोजाना सुबह मां की निशान यात्रा सहित पुजारी मंदिर पहुंचते हैं, जिसके बाद दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। शाम के समय यह निशान यात्रा एक बार फिर गृहस्थल दन्नी गांव की ओर रुख कर देती है। यात्रा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए लंगरों को भी खोल दिया गया।

इसके साथ ही व्यापक स्तर पर मां जोड़ेया वेलफेयर कमेटी बनी द्वारा दरबार पर श्रद्धालुओं के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा को भी चाकचौबंद कर दिया गया है।

वही दूसरी ओर दौले माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का उत्साह खासा अधिक रहा। इसी तरह से महानपुर के निकटवर्ती माता पोरड़े, बनी शक्ति माता और जगदंबे मां के दरबार पर भी श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें