फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डिजिटल सेवाओं के लिए जीएमसी कठुआ को प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ को इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) और स्कैन और शेयर सेवाओं के उपयोग करने में पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग जम्मू-कश्मीर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन द्वारा अगस्त-2025 में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दी गई है।
विज्ञापन


यह उपलब्धि जीएमसी कठुआ को छह मुख्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मिली है। जिसमें मरीजों के डेटा प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रोटोकॉल का निर्बाध उपयोग, प्रशिक्षित डाटा एंट्री ऑपरेटरों और रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए टीमों की समय-समय पर तैनाती करना और स्कैन और शेयर सेवाओं का समयबद्ध तरीके में क्रियान्वयन करना शामिल है। इसके अलावा कॉलेज में तैनात डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ के लिए समय-समय पर नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाना के साथ-साथ मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की उपलब्धता होना और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण को बेहतर से अपनाना आदि शामिल है। जीएमसी कठुआ को हाल ही मिली रैंकिंग पर प्रधानाचार्य डॉ. अत्री ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि हमारे संस्थान की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और डिजिटल स्वास्थ्य को अपनाने की प्रतिबद्धता की पहचान है। जिसमें कॉलेज के प्रत्येक स्टाफ सदस्य ने मरीजों की सेवा को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें