फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वॉलीबॉल में भरमोता सी और बी टीम विजयी, रस्साकशी में जावेद इलेवन की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
बनी के भरमोता में आयोजित रस्सा कशी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी संवाद
विज्ञापन
एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब भरमोता की ओर से सरकारी उच्च विद्यालय भरमोता में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। पहले दिन वॉलीबॉल और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में भरमोता सी और बी की टीम विजयी रही। रस्साकशी प्रतियोगिता में जावेद इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचपीसी की सेवा चरण दो पनबिजली परियोजना के महाप्रबंधक मदन लाल ने की। आयोजन एनएचपीसी मश्का के सौजन्य से संपन्न हुआ।
वॉलीबॉल के पहले मुकाबले में भरमोता ए और भरमोता सी के बीच खेला गया। मैच भरमोता सी टीम ने अपने नाम किया। अंतिम और रोमांचक मुकाबला रौलका और भरमोता बी टीम के बीच हुआ, जिसमें भरमोता बी ने 2-1 सेट से जीत दर्ज की। रस्साकशी प्रतियोगिता में जावेद इलेवन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें