फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाली समय में मनोरंजन, आपात में मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक करोड़ चार लाख की लागत से महिला डिग्री कॉलेज में बनेगा गर्ल्स कॉमन रूम और मेडिकल सब-सेंटर
विज्ञापन

-नए बनने वाले हाल में इंडोर खेलों की सुविधा भी उपलब्ध होगी लोक निर्माण विभाग को सौंपा जिम्मा, टेंडर प्रक्रिया शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राएं जल्द खाली समय में मनोरंजन गतिविधियों का आनंद ले पाएंगी। वहीं, आपात स्थिति में उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज में एक गर्ल्स कॉमन रूम और मेडिकल सब-सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने कैपेक्स बजट से एक करोड़ चार लाख की राशि जारी की है। निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे कॉलेज के ढांचागत विकास को बढ़ावा मिलेगा। लगभग 60 कनाल भूमि पर बने जिले के पहले महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी। आर्ट्स स्ट्रीम से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने वाला कॉलेज में वर्ष 2010-11 पहली बार विज्ञान स्ट्रीम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

महिला कॉलेज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब एक गर्ल्स कॉमन रूम और मेडिकल सब-सेंटर का निर्माण करवाने का निर्णय किया है जिसकी कॉलेज प्रशासन लंबे समय से मांग कर रहा था। गर्ल्स कॉमन रूम में लड़कियों को खाली समय में कॉलेज के भीतर मनोरंजन गतिविधियों की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नए बनने वाले हाल में इंडोर खेलों और पढ़ने की सुविधा भी होगी। वहीं, मेडिकल सब-सेंटर बनने से छात्राओं के लिए आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन




कोट....
छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर गर्ल्स कॉमन रूम और मेडिकल सब-सेंटर उपलब्ध करवाने के लिए विभाग को लिखा गया था। इस पर उच्च शिक्षा विभाग की मुहर लग चुकी है। कैपेक्स बजट के तहत राशि भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर चुका है। जल्द काम किसी ठेकेदार को आवंटित होने की संभावना है।
-डॉ. सवी बहल, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें