फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी कोटे से हो रही राशन आपूर्ति

Wed, 29 Oct 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जिले के पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी सर्दी की दस्तक हो चुकी है लेकिन राशन भंडारण की समस्या से निपटने के लिए विभाग के पास वर्तमान में कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


दिसंबर की शुरूआत में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी शुरू हो जाने का अनुमान है और पहाड़ी बाशिंदों के जीवन की एक और अगिभन परीक्षा शुरू हो चुकी है।

बर्फबारी के चलते तीन से चार महीनों तक देश और दुनिया से कटने वाला जीवन से निपटने के लिए इन दिनों लोग व्यस्त हैं।

भंडार के सरपंच मनसा राम, रोलका सरपंच बिशंबर दास, कोटी चंडियार के सरपंच अमर सिंह और डुग्गन के सरपंच देसराज ने बताया कि सर्दियों का सीजन पहाड़ी इलाकों के जीवन को थमा सा देता है।

बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं होतीं और लोग महीनों लगातार घरों में कैद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को सारा सामान समय से पूर्व जमा करना पड़ता है जिनमें ईंधन के लिए लकड़ी, केरोसीन व खाने पीने की सामग्री शामिल हैं। माल मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करना भी चुनौती से कम नहीं होता।
विज्ञापन


हर वर्ष औसतन चार महीने तक लोगों को घरों में कैद होकर रहना पड़ता है। इस दौरान कभी कभी तो बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं से भी महरूम होना पड़ता है।

लोगाें को अपने स्तर पर ही कोई व्यवस्था कर काम चलाना पड़ता है। हर साल समय पर राशन कोटा नहीं मिलता है, और लोगों को मक्की पर ही तीन से चार महीने गुजारने पड़ते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें