बरनोटी में आग से जले स्टोर की आग को बुझाता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी में अचानक लगी आग से एक जनरल स्टोर की दुकान पूरी तरह से जल गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
रविवार को हुई इस घटना के संबंध में दुकानदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुबह उनकी दुकान के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उसे आग लगने के बारे में जानकारी दी। जब वह दुकान पर पहुंचे तो बंद पड़ी दुकान से आग की लपटें उठ रही थी। स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब उनके सभी प्रयास असफल हो गए, तो उन्होंने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू तो कर लिया, लेकिन इस दौरान दुकान का सारा सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना से दुकान में रखे माल नगदी के साथ इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।