कठुआ। डाइट बसोहली की ओर से शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जारी है। शहर के लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जारी कार्यशाला में सेकेंडरी स्तर के 50 शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा कौशल बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान छह शिक्षा जोन से आए शिक्षकों को यूजिंग इनोवेटिव पैडागोगी पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में मोनिका खोसला और रवि कुमार ने आए हुए शिक्षकों को जानकारी दी। इस मौके पर खोसला ने स्पीकिंग एंड लर्निंग विषय पर अपने विचार साझा किए और शिक्षकों के बीच इसको लेकर गतिविधियां भी करवाईं।
कार्यशाला के संयोजक राजेश सर्राफ ने बताया कि डाइट बसोहली की ओर से विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। ताकि विशेषज्ञ शिक्षकों से मिले ज्ञान उपयोग करके वह कक्षा में आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर पाएं। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला का निरीक्षण डाइट के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने किया है।