उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते विधायक विजय शर्मा। - संवाद।
हीरानगर। उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बैठक की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वामी शरण अंजल भी मौजूद रहे। विधायक ने अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण करने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उम्मीद है कि विभाग की ओर से भी पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने संस्थान के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। संवाद