फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन अस्पतालों में निशुल्क सर्जरी शिविर 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा रोटरी इंटरनेशनल और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय बहु-विशेषज्ञ सर्जरी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ, उपजिला अस्पताल बसोहली और उपजिला अस्पताल बनी में आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की सर्जरी बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेट से संबंधी सर्जरी रोटरी इंटरनेशनल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपजिला अस्पताल में की जाएगी। आंख से संबंधित ऑपरेशन उपजिला अस्पताल बसोहली में होंगे। जबकि नाक-कान और गले के अलावा प्लास्टिक सर्जरी व यूरोलॉजी से संबंधित सर्जरी राजकीय मेडिकल कॉलेज में होगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शिविरों का फायदा उठाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने बताया कि अपनी तरह का यह सबसे बड़ा शिविर होगा, जिसमें देश के बड़े विशेषज्ञ सर्जरी के लिए कठुआ के स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें