फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बच्चों और किशोरों ने सीखी एकाग्रता की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा कठुआ में दो प्रमुख योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 19 से 22 अक्तूबर तक चले उत्कर्ष योग और मेधा योग कार्यक्रमों में बच्चों और किशोरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

उत्कर्ष शिविर में आठ से 13 वर्ष की आयु के बच्चों ने योगासन, सुदर्शन क्रिया, एकाग्रता तकनीक, जीवन कौशल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से तनाव, नकारात्मकता और भावनात्मक असंतुलन से निपटने के उपाय सीखे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्पष्टता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाना था। वहीं,13 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए आयोजित मेधा योग शिविर में प्रतिभागियों ने माइंडफुलनेस अभ्यास, स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले उपाय, एकाग्रता तकनीक, परीक्षा तनाव से निपटने के उपकरण, सुदर्शन क्रिया और मार्गदर्शित ध्यान में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से किशोरों को शैक्षणिक प्रदर्शन, भावनात्मक संतुलन और मानसिक दृढ़ता को बेहतर बनाने में मदद मिली।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि ये दोनों कार्यक्रम गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के उस दृष्टिकोण से प्रेरित हैं, जिसमें वे एक तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज की कल्पना करते हैं। इन शिविरों के माध्यम से युवाओं को आंतरिक संतुलन, सकारात्मकता और सामूहिक सौहार्द की भावना विकसित करने में सहायता मिली, जिससे वे एक शांतिपूर्ण समुदाय के निर्माण में योगदान दे सकें। बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 40 वर्षों से विद्यार्थियों को प्रेरित करते आ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें