फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के संदरूण में चार आवासीय मकान जले

Fri, 18 Apr 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में आग से जला मकान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पास के मोहल्ले में चल रहे शादी समारोह से आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी के संदरूण इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चार मकान जल गए। हादसा वीरवार सुबह हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर भयंकर आग के आगे किसी की न चली।
जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक मकान से हुई, लेकिन देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के तीन अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया। चीख पुकार मचते ही पास के मोहल्ले में चल रहे शादी समारोह से लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और देखते ही देखते तीन और मकान जलकर राख हो गए। इस भयावह आग की चपेट में कुल चार आवासीय मकान आ गए और घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग से संजय कुमार का चार मंजिला मकान, ओम प्रकाश का तीन मंजिला मकान, तिलक राज और प्रवीन कुमार का तीन मंजिला मकान जल गए। तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री प्रशासन ने बताया कि प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये फौरी मदद के तौर पर रेडक्रॉस की मदद से जारी किए हैं। इसके अलावा राशन, टेंट, कंबल, बर्तन मुहैया करवाए हैं। वहीं, सीएम उमर अब्दुला ने सोशल मीडिया पर डीसी कठुआ को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें