पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर कठुआ कबड्डी लीग का तीसरा दिन
कठुआ। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर कठुआ कबड्डी लीग का आयोजन तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार रात को हुए इस आयोजन में कुल चार मुकाबले करवाए गए।
लड़कियों की टीम का पहला मैच विशाल सनराइजर्स और कठुआ दरबार के बीच करवाया गया। इसमें विशाल सनराइजर्स ने कठुआ दरबार को 39-14 से मात दी। दूसरा मैच गेम चेंजर्स और प्रताप वैरियर्स में हुआ। इसमें प्रताप वैरियर्स ने गेम चेंजर्स को 38-36 से हराया।
वहीं, लड़कों की टीम का पहला मैच अंदोत्रा फॉर्म और रैना बिल्डर्स के बीच हुआ। इसमें अंदोत्रा फार्म ने रैना बिल्डर्स को 26-24 से शिकस्त दी। दूसरा मैच डीवीपी टाइगर्स और किंग खान के बीच बराबरी पर छूटा। देर रात तक चले इस आयोजन को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।