फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक को बसोहली उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
पहला हादसा बसोहली-महानपुर मार्ग पर कोटला के पास हुआ। यहां दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादमें एक बस का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। चालक को घायल हालत में बसोहली उपजिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल बस चालक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी पलाख बसोहली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा हाद सा छन्न अरोड़ियां चौक पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र जोगराज निवासी सक्ता चक के रूप में हुई है। तीसरा हादसा बरनोटी के पास हुआ, जहां मोटरसाइकिल के स्लिप होजाने पर उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जगनदीप सिंह सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी जसरोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसा लखनपुर में पेश आया। यहां अज्ञात कार की टक्करसे एक 38 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है घायल की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें