फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू, सांबा, कठुआ व हीरानगर से पहुंचे श्रद्धालु, भगवान नृसिंह का किया पूजन

विज्ञापन
नृसिंह देव मंदिर कोहग में उमड़े श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक।
विज्ञापन
- कोहग गांव के ऐतिहासिक नृसिंह देव मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कोहग गांव के ऐतिहासिक नृसिंह देव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक भंडारे में हजारों की संख्या में अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। मंदिर में विराजमान भगवान नृसिंह की मूर्ति को स्नान करवाकर पीले रंग के नए वस्त्र और आभूषण पहनाए गए।
इसके बाद भगवान नृसिंह की पूजा की गई। शंखनाद और विष्णु भगवान के जयघोष से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया हुआ। पूर्णाहुति के बाद सर्वप्रथम भगवान विष्णु को भोग लगाया गया और सुबह नौ बजे भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा। भंडारे में जम्मू, सांबा, कठुआ , हीरानगर आदि इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रथ खड़ा के उपलक्ष्य में मंदिर में वार्षिक भंडारा लगाया जाता है। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। गांव का यह ऐतिहासिक नृसिंह देव मंदिर राष्ट्रीय एकता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। मंदिर की विशेषता यह है कि मंदिर में विराजमान भगवान नृसिंह की पवित्र पिंडियों का पुजारी कोई पंडित, ब्राह्मण या साधु, संत नहीं बल्कि गांव का एक अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला भगत परिवार है। इस परिवार के सदस्य सदियों से भगवान नृसिंह की पूजा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में मांगी गई मनोकामना को नृसिंह भगवान पूरा करते हैं। भंडारे के चलते शुक्रवार को कोहग गांव में सुबह से लेकर देर शाम तक चहल-पहल रही। गांव में मेले का आयोजन भी हुआ जिसमें लगे अलग-अलग प्रकार के स्टालों पर लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें