फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

Fri, 03 Jul 2015 01:47 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर सुंजवां मोड़ के नजदीक बुधवार देर रात जम्मू की ओर जा रहे कैंटर वाहन जेके02-2516 का टायर फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से कैंटर वाहन बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया।

उसमें सवार 26 वर्षीय सुरेश कुमार और 28 वर्षीय विजय कुमार दोनों निवासी पंचैरी उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दोनों को देर रात करीब 1.40 बजे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चन्नग्रां इलाके में वीरवार बाद दोपहर तांगे से टकराकर दो बाइक सवार घायल हो गए। बाइक पर सवार अर्जुन (28) और सुरिंदर कुमार (26) दोनों निवासी मुट्ठी खुर्द को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अर्जुन की हालत बिगड़ते देख उसे प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें