फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: बसोहली की राजनीति का एक अध्याय खत्म, पूर्व विधायक जगदीश राज स्पोलिया का 80 साल की उम्र में निधन

Mon, 02 Nov 2026 05:30 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

जम्मू-कश्मीर के बसोहली से दो बार विधायक रहे जगदीश राज स्पोलिया का लंबी बीमारी के बाद 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक जगदीश राज स्पोलिया का निधन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक जगदीश राज स्पोलिया का रविवार शाम कठुआ जिले में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार ने सोमवार को उनके निधन की जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जगदीश राज स्पोलिया कठुआ जिले की बसोहली विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1987 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1999 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और 2008 में भाजपा के टिकट पर दोबारा विधायक बने।

बाद में वह फिर कांग्रेस में लौट आए और 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने फिर भाजपा का दामन थाम लिया। बीमारी के कारण वह लंबे समय से बिस्तर पर थे।

सोमवार सुबह बसोहली के शांति घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर बताते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति स्पोलिया की प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें