फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्लॉक दिवस पर छाई रहीं पानी, बिजली और सड़कों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महानपुर में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पीआरआई सदस्यों के नेतृत्व में व्यक्तियों और प्रतिनिधिमंडलों ने अपने क्षेत्रों के आ रही समस्याओं को लेकर जिला विकास परिषद को अवगत करावाया। इस मौके पर बिजली, पानी, सड़क और स्कूलों के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता जिला विकास परिषद कठुआ के अध्यक्ष सेवानिवृत कर्नल महान सिंह ने की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने कम वोल्टेज, सड़कों की मरम्मत, स्कूलों का दर्जा बढ़ाने, शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरना, ट्रांसफार्मरों का उन्नयन, सड़क संपर्क, राशन कार्डों का विभाजन, राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में भूगोल, वनस्पति विज्ञान और कंप्यूटर विषयों में प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों को भरने की मांग की।
जनता की शिकायतों को सुनने के बाद डीडीसी अध्यक्ष ने वांछित विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी पीआरआई और विभागों के अधिकारियों को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया ताकि समय रहते सभी समस्याओं का निपटारा हो सके।
विज्ञापन

कर्नल सिंह ने कहा कि सरकार ने युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों से संबंधित क्षेत्रों में उचित सहायता प्रदान करके लोगों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए पर्याप्त अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद, यूटी प्रशासन ने जनता के मुद्दों और मांगों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन प्राप्त करने के लिए ब्लॉक दिवस और जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों की आने वाली समस्याओं का निवारण किया जा सके। डीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि जिले में पिछले तीन वर्षों में 7000 से अधिक विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जबकि इस वर्ष जिले की विकास गति को आगे बढ़ाने के लिए 1500 से अधिक नए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के ओर से 14 स्टॉल भी लगाए गए, जिन्होंने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ, डीडीसी महानपुर तेजिंदर सिंह, मुख्य योजना अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, क्षेत्रीय अधिकारी आजि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें