फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उफनाए नदी और नाले

Mon, 04 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
बाढ़ से उफनाता उज्ज दरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में शनिवार की देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश से नदी और नाले उफना गए। बारिश ने उमस से राहत दी, लेकिन दिक्कतें भी बढ़ा दीं। भारी बारिश से कई संपर्क सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते यातायात अवरुद्ध रहा। बारिश से उज्ज दरिया में बाढ़ आ गई। बेई और तरनाह नाले में भी जलस्तर बढ़ गया। सहार खड्ड, मग्गर खड्ड के समेत कई स्थानीय नालों में भी बाढ़ आई।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते बनी-बसोहली मार्ग कई स्थानों पर शनिवार रात से ही बंद हो गया था। इस मार्ग पर करीब दस घंटे तक यातायात ठप रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इस मार्ग को खोला जा सका। बनी-बसोहली मार्ग पर सूखा नाला बारिश के चलते लोगों की परेशानी का सबब बना। यह नाला उफान पर रहा।

पहाड़ी इलाकों ही नहीं, मैदानी इलाकों के तरनाह नाले में आई बाढ़ के कारण करीब बीस गांवों का संपर्क  जिला मुख्यालय से कट गया है। बेई नाले में बाढ़ के कारण लोगों को भारी मुसीबतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन


स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार रियासत में मानसून सक्रिय हो चुका है। शनिवार देर रात को हुई झमाझम बारिश के साथ ही मानसून ने सक्रिय होने के सबूत भी दे दिए हैं। एग्रोमेट यूनिट द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक जिले में कुल 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की वजह से तापमान गिर गया है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस आ गया। मानसून की सक्रियता से आर्द्रता का स्तर बढ़ा गया। सोमवार को दिन में आर्द्रता 70 फीसदी रिकॉर्ड की गई। पूर्वानुमान के मुताबिक अब बारिश की झड़ी लग सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें