फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद, वाहन समेत चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी की तस्करी के प्रयास को विफल किया है। जसरोटा रेंज की टीम ने देर रात पांच क्विंटल ताजा काटी गई खैर की लकड़ी बरामद कर वाहन को जब्त कर लिया। इस संदर्भ में वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार रविवार रात लगभग 11 बजे नाकेबंदी के दौरान टीम ने वाहन (जेके08एच 2098) को जांच के लिए रोका। तलाशी में वाहन से पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई। इसके उपरांत वाहन चालक रोमी निवासी हरिया चक को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग ने बताया कि जब्त वाहन रेंज कार्यालय परिसर हीरानगर में लाया गया। मामले में आगे की जांच चल रही है। भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 41ए, 42 और 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें