फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में संक्रमितों का आंकड़ा 194 पहुंचा, किश्तवाड़ में मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

Mon, 22 Jun 2020 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कठुआ जिले में रविवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 194 पहुंच गया। इनमें से 102 लोग निगेटिव होने के बाद जहां घरों को लौट चुके हैं वहीं 92 सक्रिय संक्रमित हैं। रविवार को संक्रमितों की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम हरकत में आ गई। संक्रमित पाए गए लोगों को विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों से शिफ्ट कर कोविड सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उधर किश्तवाड़ जिले में रविवार को दो और मरीज कोरोेना महामारी को मात देकर सकुशल घर रवाना हो गए। यह जानकारी डीसी राजेंद्र सिंह तारा ने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि 24 मरीजों में से अब मात्र 10 ही जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 14 रिकवर हो गए। डीसी ने लोगों से आम जनता के आह्वान किया कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। वहीं, बिना मास्क मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

वहीं उधमपुर में बीएसएफ व आईआरपी के जवान सहित तीन लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएसएफ और आईआरपी का जवान साथी जवान के संपर्क में रहने पर कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि तीसरा पॉजिटिव बाहरी राज्य से लौटा छह वर्ष का बच्चा है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 212 हो गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में पॉजिविट मामलों की संख्या में कमी होती नजर नहीं आ रही है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मामले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग जितना मामलों को बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रहा है मामले उतने ही ज्यादा संख्या में बढ़ते जा रहे हैं।

वहीं अब संक्रमित लोगों के संपर्क रहने वाले लोगों के पॉजिटिव होने पर परेशानी दुगनी होती जा रही है। शनिवार को छह पॉजिटिव मामले सामने आए थे और इनमें तीन मामले संक्रमित के संपर्क में रहने पर कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों के थे।

विज्ञापन

रविवार को कुल तीन मामले सामने आए हैं और इनमें दो मामले संक्रमित के संपर्क में रहने वाले लोगों के हैं। संक्रमित बीएसएफ जवान के संपर्क में रहने पर 50 वर्ष के साथी जवान का कोरोना टेस्ट 19 जून को करवाया गया था और रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसी तरह संक्रमित आईआरपी के जवान के संपर्क में रहने वाले 25 वर्ष के जवान का कोरोना टेस्ट 19 को जिला अस्पताल में किया गया था और रविवार को इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरा पॉजिटिव मामला कपूरथला से लौटे छह वर्ष के बच्चे का है।

यह बच्चा परिवार के साथ 19 जून को उधमपुर पहुंचा था और इसका भी जिला अस्पताल में सैंपल लिया गया था। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों को स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के कोविड19-हेल्थ सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें