फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार-टिप्पर में जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल

Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चड़वाल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चड़वाल के पास हुआ हादसे में पांच लोग घायल हो गए। शुक्रवार मध्यरात्रि टिप्पर और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

चड़वाल पुलिस चौकी के पास घटना उस समय हुई जब जम्मू की ओर जा रही कार नंबर पीबी38 सी-1857 सामने से आ रहे टिप्पर जेके02डीएफ-9551 से टक्कर हो गई। घायलों की पहचान कार चालक रमेश सिंह (28) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी फाजिल्का पंजाब, काशिफ खान (25) पुत्र नजीर अहमद, राजू खान (42) पुत्र हकीम खान, शहनाज अख्तर (40) पत्नी राजू खान तीनों निवासी पुंछ और नीतू शर्मा (45) पत्नी अरुण शर्मा निवासी जम्मू के रूप में हुई है। ये सभी कार में सवार होकर जम्मू की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें