फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: योग जागरूकता शिविर में पांच सौ विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति की ओर से सोमवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुडा कल्याल में सेवा पर्व के अंतर्गत एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस योग अभ्यास में स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार और शिक्षकों के साथ कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को सबसे पहले ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया, जिसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ-साथ मंत्रोच्चार का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों को कई ऐसे आसनों का अभ्यास करवाया गया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। विद्यार्थियों को ऊंचाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, चक्रासन , त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, अनुलोम विलोम प्राणायाम करना सिखाए गए। प्रभारी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई और हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें