फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों के पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आगाज हो गया। इसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन जीने की सीख और संतुलित आहार के लाभ बताए जा रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पांच दिन तक चलने वाले शिविर में उपजिला अस्पताल नगरी परोल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश बब्बर एवं डॉ. नीतिका महाजन स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिए। यह प्रक्रिया 21 फरवरी तक इसी तरह से जारी रहेगी। जिसमें विद्यालय के 950 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की पूर्ण जांच की जाएगी। पहले दिन शिविर में चिकित्सा अधिकारियों का साथ अस्पताल प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट सोनिका वर्मा और गीता देवी ने भी अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद ने बताया कि देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में समस्त विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच एक नियमित प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से न केवल ज्ञानार्जन बल्कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का भी भरपूर ध्यान रखा जाता है ताकि विद्यार्थी को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें