फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन और योग सत्र का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न स्थानों पर फिट इंडिया फ्रीडम रन और अन्य गतिविधियां जारी हैं। शनिवार को नगरी क्षेत्र के गांव कुल्लियां में नेहरू युवा केंद्र के स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया।
विज्ञापन

वहीं, कठुआ नगर परिषद कार्यालय में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को स्वस्थ जीवन पद्धति के बारे में जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी दिया गया। कुल्लियां में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन में क्लब के सदस्यों के अलावा ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर दो किलोमीटर दौड़ लगाई, और आम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
दौड़ समाप्त होने के बाद क्लब के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रतिदिन आधा घंटा अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खर्च करने का संकल्प लिया। उधर, नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित योग सत्र के दौरान परिषद के दर्जनों कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। नरेश शर्मा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, और योगाभ्यास भी कराया। ताकि, वह खुद स्वस्थ रहें, और अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें