फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में ही लगेंगे पटाखों के स्टाल

Sat, 18 Oct 2014 02:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपों के त्योहार पर पटाखों की बिक्री के लिए रामलीला मैदान को स्टाल प्रदर्शन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अन्य किसी भी स्थान पर पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाते हुए साफ किया है कि रामलीला मैदान के अलावा किसी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री होती है तो उसे गैरकानूनी माना जाए।

इसके लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में विभागों की संयुक्त टीम बनाई गई है जिसे औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नरिंदर सिंह बाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में निर्देश जारी किए गए।

एडीडीसी ने कहा कि रामलीला मैदान के अलावा किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों के स्टाल लगाए गए तो उस पर फौरन कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण करने की जिम्मेदारी कठुआ के तहसीलदार सहित फायर एंड इमरजेंसी विभाग और पुलिस विभाग को सौंपी गई है।

इसी तरह से दीपावली को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग को खाने पीने की सामग्री की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीडीसी ने कहा कि मूल्य सूची से लेकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए। शहर सहित आसपास के इलाकों में साफ सफाई की व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

दीपावली के दौरान वाहनों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए यातायात पुलिस को निर्देश जारी किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें