फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर किसी भी हालात पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए कठुआ और हीरानगर में फायर टेंडरों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। अगले दो दिनों तक कर्मचारियों को छुट्टी पर न जाने और अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



अग्निशमन विभाग के डिप्टी डारेक्टर राजकुमार रैणा ने बताया कि एक फायर टेंडर रामलीला मैदान पर लगने वाले पटाखा बाजार में तैनात किया गया है जबकि दूसरे फायर टेंडर को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व में रखा गया है। इसी तहर हीरागनर में भी लगने वाले पटाखा बाजार में एक फायर टेंडर को तैनात किया गया है, जबकि दूसरे को कहीं अन्य स्थान पर होने वाली आग की घटना से निपटने के लिए भेजा जाएगा। यह सब तैयारियां त्योहार पर सुरक्षा को लेकर की गई हैं। इसके बावजूद जिले का एक बड़ा हिस्सा इन प्रयासों से भी अछूता है और वर्तमान स्थिति यह है कि अग्निशमन विभाग के पास मौजूदा समय में जिले के लिए चार फायर टेंडर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 30 कर्मचारी भी किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरदम तैयार रहते हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग के सभी स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। अगले दो दिनों तक सभी की छुट्टियां रद्द रहेंगी। जिले के लोगों से भी उम्मीद की है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित दीपावली के महत्व को समझेंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी दुर्घटना या फिर आग से संबंधित सूचना 101 डायल करके दी जा सकती है।
विज्ञापन

घटनाओं से बचने के लिए जारी किए सुझाव

आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने लोगों के लिए सुझाव जारी किए हैं। इसमें लोगों से पटाखों को घास-फूस वाले इलाकों में न चलाने, बच्चों को अभिभावकों की उपस्थिति में ही पटाखों का प्रयोग करने, पटाखे चलाने से पहले पानी की कम से कम एक बाल्टी जरूर भर कर रखने, पटाखे चलाते समय ढीले कपड़ों का प्रयोग न करने और शाम के समय आतिशबाजी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखने की अपील की गई है।
अग्निशमन विभाग के पास जिले के पहाड़ी इलाकों में इसके लिए कोई भी प्रबंध नहीं है। दीपावली और त्योहारों के साथ ही साल भर जिले के पहाड़ी इलाके अग्निकांड की वारदात से गुजरते हैं इनमें कुछ में तो जान पर भी बन आती है। इसके बावजूद सरकार द्वारा इन इलाकों की अनदेखी करते हुए इन्हें भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है। जिले के पहाड़ी इलाकों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिए जाने के बाद भी अब तक सरकार नींद से नहीं जागी है और इन इलाकों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें