फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोशाला में लगी आग, सेना ने समय रहते पाया काबू

विज्ञापन
बनी के डुग्गन में गोशाला में लगी आग को बुझाते हुए सेना के जवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले के दूरदराज उपमंडल बनी के डुग्गन गांव की एक गोशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से गोशाला में मवेशियों के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया, वहीं सेना ने समय रहते आग पर काबू पाया और इसे आसपास के इलाके में बढ़ने से रोक लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे डुग्गन गांव में एक गोशाला से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। उधर, सूचना मिलते ही सेना की राइजिंग स्टार बेनेट के जवान भी मौके पर पहुंचे और उपकरणों से आग को काबू करने का काम शुरू किया। इतने में गोशाला में रखा सूखा भूसा पूरी तरह से जल गया। हालांकि सेना ने इमारत और आसपास के रिहायशी इलाके का नुकसान होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुग्गन के पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि सेना के जवान देवदूत बनकर पहुंचे हैं। गनीमत ही कि अग्निकांड के समय कोई भी मवेशी गोशाला में मौजूद नहीं था। अन्यथा नुकसान अधिक हो जाता। उन्होंने सेना के जवानों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें