धार सड़क पर मांडली गांव में कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक ।स्त्रोत स्थानीय निवासी।
बिलावर। धार सड़क पर मांडली गांव में शुक्रवार की दोपहर कार चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सड़क हादसा दोपहर कराीब 12 बजे पेश आया। बाइक सवार को घायल अवस्था में लोगों ने तुरंत उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कठुआ रेफर कर दिया गया बाइक सवार की पहचान 17 वर्षीय मोहम्मद इमरान निवासी गांव लुडेरा के रूप मे हुई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद