भूसे में लगी आग को बुझाता अग्निशमन दस्ता। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। कीड़िया गंडियाल में पशु चारे के लिए रखे भूसे में अचानक आग भड़क गई। सोमवार दोपहर के बाद हुई इस घटना की सूचना फायर सर्विस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया है।
आग लगने की इस घटना के संबंध में पीड़ित पंकज शर्मा ने बताया कि पशु चारे के लिए घर के एक हिस्से में रखे गए भूसे में से अचानक धुआं निकलने लगा, जिस पर पहले खुद से काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग को तेज होता देख इसकी जानकारी फायर सर्विस को दी गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया, मगर तब तक भूसे को नुकसान पहुंच चुका था। फिलहाल आग को काबू कर लिया है, जिससे सबने राहत की सांस ली है। संवाद