फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सहित सात के खिलाफ एफआईआर

Wed, 26 Nov 2014 02:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड एक में पिछले दिनों हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की अदालत के निर्देश को आधार बनाते हुए कठुआ पुलिस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी बाबू सिंह, उनके दोनों भाईयों डा. रविंदर सिंह, सतिंदर सिंह सहित राहुल शर्मा, कन्ने, साहब सिंह, अवतार सिंह को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।

पीडीपी प्रत्याशी सुभाष शर्मा की पत्नी नीलम शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 460, 504, 506, 509, 149 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। छह में से तीन धाराएं गैर जमानती श्रेणी की हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचीं शिकायतकर्ता नीलम शर्मा ने कहा कि 22 नवंबर की रात को शहर के वार्ड एक में जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से बाबू सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनके समर्थकों के समूह ने साजिश के तहत उनके घर में आकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बदसलूकी की।

शिकायतकर्ता ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज करवाकर उसे हिरासत में लिया गया है। जबकि साजिश के तहत हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

कोर्ट ने शिकायत सुनने के बाद पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। कठुआ पुलिस के पास जैसे ही शिकायत पत्र और उस पर दर्ज कोर्ट निर्देश पहुंचा तो कार्रवाई को लेकर पुलिस ने भी कानूनी पहलुओं पर विचार शुरू कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने मामला दर्ज करने के नतीजे पर पहुंचने से पूर्व देर तक सोच विचार किया और आखिरकार देर शाम को कोर्ट के आदेश को आधार बनाते हुए शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


कठुआ थाना प्रभारी संजीव सिंह सलाथिया ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार 22 नवंबर की रात को वार्ड एक में रिवॉल्वर से फायरिंग के आरोप में पूर्व डिप्टी सीएम के पोते और पीडीपी प्रत्याशी सुभाष शर्मा के बेटे नितिन शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें