फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को वाहन ने कुचला

Tue, 23 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बरनोटी के नजदीक हुए हादसे में मारे गए पिता-पुत्र तरसेम लाल (55) और राकेश (22) पठानकोट के रहने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार कठुआ से जम्मू की दिशा में जा रहे थे। बाइक (पीबी06एक्स-1264) पर सवार दोनों व्यक्ति दाईं लेन के एक किनारे पर थे। इसी बीच जम्मू से कठुआ की दिशा में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को कुचल डाला।

इस हादसे में राकेश और उसके पिता तरसेम लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राकेश के भाई मुकेश ने दोनों की पहचान की है। दोनों के शव को अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। राकेश के पिता ईंट भट्ठे पर काम करते थे। वह उनको लेने के लिए पठानकोट से यहां आया था।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रविवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे मंजीत कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मंजीत बाइक चला रहा था जो बरनोटी के नजदीक सड़क हादसे में घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जाता है।

सोमवार की सुबह पल्ली मोड़ के नजदीक बाइक (जेके21ए-7498) पर सवार विक्रम सिंह का संतुलन बिगड़ गया। महानपुर के रहने वाले 23 वर्षीय विक्रम सिंह की बाइक पैदल चल रहे पचास वर्षीय विजय सिंह निवासी जंडोर से टकरा गई।

इस हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गए घायलों में से विजय सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय सिंह को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें