फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, दो घायल

Mon, 18 Aug 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नगरी कस्बे में दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़त में तीन वर्षीय बच्ची सहित पिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


रविवार शाम को कस्बे में स्थित माता बाला सुंदरी के भवन के पास दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। जिसके बाद सभी घायलों को उपजिला अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
जहां एक मोटरसाइकिल पर तीन वर्षीय प्रीत और उनके पिता 35 वर्षीय सुरेश कुमार की मौत हो गई है, जबकि सुरेश की पत्नी 32 वर्षीय पूजा देवी का उपचार जीएमसी में जारी है। जो सभी निवासी नरोट जैमल सिंह बताए गए हैं। इसके अलावा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार 23 वर्षीय धारक मेहरा पुत्र पवन कुमार निवासी वार्ड 2 नगरी का भी उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में नगरी पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें