फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी–बसोहली मार्ग भूस्खलन से 3 घंटे तक रहा बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

Mon, 18 Aug 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी–बसोली मार्ग भूस्खलन से 3 घंटे तक रहा बंद, यात्रियों को भारी परेशानी
विज्ञापन
बनी। भारी बारिश के चलते बनी–बसोहली मार्ग पर जंदरोटा और समान के पास भूस्खलन हो गया। इससे सड़क पर यातायात करीब तीन घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के चलते बनी–भंडार सड़क भी यातायात के लिए बंद हो गई। इस बीच बसोहली से बनी की ओर महिला का शव लेकर आ रही एक एंबुलेंस जो सड़क जाम में करीब तीन घंटे तक फंसी रही।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद मलबा हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया। बनी क्षेत्र में मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही, जबकि दोपहर को धूप भी खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें