संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में जारी कार्यक्रमों की शृंखला में नगरी तहसील के फ्लोट ऐरवां और नडोली पंचायतों में किसान संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों ने क्षेत्र में सिंचाई के लिए बनाई गई नहरों और कूहलों की स्थिति पर गहरी चिंता जताई।
शनिवार को कार्यक्रम में किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अनामिका जम्वाल मुख्य रूप से मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।
किसानों का कहना था कि सिंचाई के इन साधनों का रखरखाव न होने के कारण इन इलाकों के किसानों को अबियाना तो देना पड़ता है, लेकिन इसका लाभ नही मिल पाता है। किसानों ने क्षेत्र की नहरों और कूहलों की मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए रखरखाव के लिए योजना बनाने की मांग की।