फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सरणी वार्षिक दंगल 22 जून को, देश-विदेश के नामी पहलवान लेंगे हिस्सा

Sun, 01 Jun 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल कमेटी ने की बैठक, आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। ऐतिहासिक सरणी वार्षिक दंगल का आयोजन इस वर्ष 22 जून को किया जाएगा। शनिवार को आयोजित दंगल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और कमेटी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दंगल में जम्मू-कश्मीर सहित देश के कई राज्यों और विदेशों के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। आमंत्रित पहलवानों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और ईरान के पहलवान शामिल हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दंगल में इस बार 45 से अधिक कुश्तियां करवाई जाएंगी। विभिन्न राज्यों के रुस्तम पहलवान सरणी के अखाड़े में ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। दंगल कमेटी ने दर्शकों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों और कुश्ती प्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें