फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की बुवाई करने में जुटे किसान

विज्ञापन
बिलावर में मक्की की बुआई के लिए खेत की जुताई करता किसान। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। तीन दिन पूर्व इलाके में हुई बारिश के बाद अब किसान खेतों की बुवाई का काम करने में जुटे हैं। इन दिनों किसानों को पारंपरिक तरीके से हल जोत कर खेतों में बुवाई करते हुए देखा जा सकता है। किसान चैन सिंह, बिट्टू राम, साहिल कुमार आदि ने बताया कि बारिश होने से खेतों में पर्याप्त मात्रा की नमी हो गई है। इस लिए अब वह मक्का की फसल बीजने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि कई पशुपालक पशुओं के चारे का प्रबंध करने के लिए इन दिनों चेरी, बाजरा के बीज भी खेतों में लगा रहे हैं। किसानों ने कहा कि धान की पनीरी लगाने के लिए अनुकूल समय चल रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से 90% से अधिक इलाके में आज तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है और ज्यादातर इलाके के किसान बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर कई बार फसल की अच्छी पैदावार हो जाती है। बारिश न होने पर कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों में आज तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है, उन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए सरकार जल्द से जल्द कोई योजना बनाएं। इससे किसान फसलों को लगाने के लिए बारिशों के पानी पर निर्भर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें