फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की बुआई में जुटें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के इलाकों में शनिवार को हुई जोरदार बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो जाने से किसान खुश हैं। किसान पारंपरिक तरीके से बैल के साथ हल जोत कर खेतों की बुआई करने में जुट गए हैं। कुछ किसान धान की पनीरी का बीज बोने में लगे हैं।
विज्ञापन

किसान सरदार सिंह, प्रवीण कुमार, रोशन लाल, सुरजीत सिंह और दर्शन कुमार ने बताया कि इलाके में सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से ज्यादातर किसान फसलें लगाने के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। कई बार मौसम अनुकूल रहने पर फसल की अच्छी पैदावार हो जाती है, लेकिन कई बार विपरीत परिस्थितियों में खेतों में की गई मेहनत पर पानी फिर जाता है। किसानों ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है, उन्हें उम्मीद है कि एक पखवाड़े के भीतर अगर मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहता है तो धान की फसल को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। किसानों ने कहा कि कई बार सरकार के आगे गुहार लगा चुके हैं कि जिन इलाकों में आज तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है उन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था की जाए, लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें