शीतलनगर के दंनना जानू इलाके के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। दंनना जानू इलाके के लोगों ने शनिवार को प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने पंचायत में विकास न होने पर नाराजगी जताई। समाजसेवी संजय राजदान, पंचायत की सरपंच किरन बाला, पंच खेमराज, हेमराज, बाबूराम, विजय कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि हमारे पंचायत का विकास नहीं हो रहा है।
सरपंच किरण बाला ने बताया कि दंनना जानू पंचायत में लगभग पांच हजार आबादी है। इसके बाद भी यहां न तो पक्के रास्ते हैं और न यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा है। हाई स्कूल जानू में स्टाफ की कमी है। हाल ही में नवजात शिशु की मौत पर भी रोष जताया गया। साथ ही मुआवजा देने की भी मांग की। जानू पंचायत में सड़क भी नहीं बनाई गई है। यह क्षेत्र आज भी बहुत पिछड़ा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 25 अप्रैल तक लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह शीतलनगर पहुंचकर बसोहली बनी सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करेंगे।