शहर के वार्ड 7 में नर्सिंग होम की दीवार के नीचे दबे दोपहिया वाहन व घरेलु सामान। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड सात में स्थित निजी नर्सिंग होम की चहारदीवारी गिरने से उसकी चपेट में आने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। प्रभावित परिवारों ने उनके नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
इस संबंध में प्रभावित शाम लाल ने बताया कि उनके घर से सटे नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए काफी ऊंची दीवार का निर्माण किया था। जोकि पिछले काफी दिनों से जर्जर हो गई थी। इस बारे में नर्सिंग होम के मालिक से मिलकर उन्होंने दीवार की मरम्मत कराए जाने की मांग की थी। लेकिन इस पर गौर नही किया गया और आज दीवार भरभरा कर ढह गई। गनीमत रही इसकी चपेट में उनके परिवार का कोई सदस्य नही आया। लेकिन दीवार के मलबे से वहां खड़े पांच दो पहिया वाहनों के साथ अन्य घरेलू सामान कबाड़ में तब्दील हो गया है। उन्होंने उनके परिवार को सुरक्षा देने के लिए दीवार का निर्माण जल्द करने के साथ ही नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।