कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग की सक्रियता जारी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने जिले के चार अगल-अलग गांवों में कार्रवाई कर वहां से 9 सौ किलोग्राम लाहन बरामद कर नष्ट कर दी।
आबकारी आयुक्त पंकज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम में शामिल आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार, रजी अहमद और अमित कुमार शर्मा गांव जखबड़, डांबरा, पडियारी और निहालपुर में तलाशी अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर छिपाई 9 सौ किलोग्राम लाहन को बरामद कर नष्ट कर दिया गया है।