विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की तीन दिनों तक चलने वाली भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। अंतिम दिन जिला में बनाए गए केंद्रों में 9386 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के संबंध में एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता ने बताया कि जिला में होने वाली इस परीक्षा के दौरान 34 हजार आवेदकों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
37 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 9265 आवेदकों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरे दिन 9365 और अंतिम दिन 9386 आवेदकों ने परीक्षा दी। पहली बार लिखित परीक्षा में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। साथ ही सरकार द्वारा जारी कोरोना के सभी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए परीक्षा कराई गई।