फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने बीते रविवार को कठुआ रेलवे स्टेशन से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों में दो बिहार के, जबकि एक जम्मू-कश्मीर के सांबा का रहने वाला है। एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस के अभियान के बाद तस्करी के इन मामलों में लिप्त लोगों ने अब अपनी रणनीति में परिवर्तन कर सड़क को छोड़ रेल मार्ग का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसकी सूचना मिलने पर लगातार पुलिस इन प्रयासों को विफल बनाने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

गत दिवस बिहार से मादक पदार्थ की खेप लेकर कठुआ के रेलवे स्टेशन पर उतरे दो आरोपियों ने पहले सांबा से आने वाले एक अन्य आरोपी का इंतजार किया। उसके आने के बाद स्टेशन पर ही साथ लाए गए सात किलोग्राम गांजे को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा और रेलवे स्टेशन से बाहर जाने लगे। इसी दौरान कठुआ थाना की टीम और जिला पुलिस की एंटी ड्रग यूनिट ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों में धरमजीत कुमार निवासी रामपुर थाना राघवपुर जिला वैशाली, पाचू रे निवासी रामपुर जिला वैशाली (बिहार) और राजिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर एक बाड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी नेे आरोपियों से बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी ने कहा कि अगर कोई अन्य भी इस मामले में लिप्त पाया गया, तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें