फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी परीक्षा के लिए जिले में 50 केंद्र, 12724 अभ्यर्थी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एसएसबी की ओर से पंचायत अकाउंट असिस्टेंट के पद के लिए मांगे गए आवेदनों पर दस नवंबर को लिखित परीक्षा होने जा रही है। कठुआ जिले में इन लिखित परीक्षाओं के लिए कुल 50 केंद्र जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की ओर से स्थापित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार जिले के आवेदकों के लिए जिले में ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कठुआ से 12724 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। कठुआ जिले में परीक्षा के लिए सबसे बड़ा केंद्र राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में तैयार किया गया है, जहां 13 सौ विद्यार्थी परीक्षा के लिए बैठाए जाएंगे। कठुआ शहर से लेकर जखबड़, नगरी तक, जहां हायर सेकेंडरी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। वहीं, परीक्षा के लिए निजी स्कूलों और कॉलेजों में भी केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा गुजरू नगरोटा, भड्डू, बिलावर, बसोहली, महानपुर में निजी स्कूलों के साथ निजी कॉलेज और सरकारी कॉलेजों में भी केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार की एसलरेटेड भर्ती प्रक्रिया के तहत पंचायत अकाउंट असिस्टेंट के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें